बैडमिंटन स्टार Saina Nehwal ने अपने रिश्ते को लेकर लिया चौंकाने वाला फैसला, फैंस भी हुए हैरान!
Babushahi Bureau
14 July 2025 : भारतीय बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी और ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल ने रविवार रात को एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बड़ा खुलासा किया। साइना ने और उनके पति पारुपल्ली कश्यप ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। हालांकि, इस फैसले के बाद दोनों ने तलाक की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इस पोस्ट ने उनके लाखों फैंस को चौंका दिया है।
साइना और कश्यप की शादी को 7 साल पूरे हो चुके थे, और अब दोनों का यह रिश्ता एक नई दिशा में मुड़ गया है। साइना ने अपनी पोस्ट में लिखा, "जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग रास्तों पर ले जाती है। काफी सोच-विचार के बाद पारुपल्ली कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम दोनों अपनी-अपनी सुकून और तरक्की की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।"
Saina Nehwal divorces Parupalli Kashyap
Story from her IG.#Badminton #SainaNehwal pic.twitter.com/D4VTwCTMxN
— Kim Woojin (@Badminton1993) July 13, 2025
7 सालों की शादी, शुरूआत एकेडमी से हुई थी
साइना और कश्यप का रिश्ता लंबे समय से चर्चा में था, लेकिन दोनों ने कभी अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाया। 2018 में दोनों ने चुपचाप अपनी शादी की घोषणा की थी, जिससे उनके फैंस हैरान रह गए थे। इनकी मुलाकात हैदराबाद की पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में हुई थी, जहां ये दोनों एक साथ ट्रेनिंग कर रहे थे। वहीं से इनकी दोस्ती ने एक मजबूत रिश्ते का रूप लिया।
7 साल तक साथ रहने के बाद अब साइना और कश्यप ने अलग होने का फैसला किया, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे के साथ बिताए पलों के लिए आभार व्यक्त किया और बताया कि वे इस वक्त अपने और एक-दूसरे के लिए "सुकून" और "तरक्की" की तलाश में हैं।
आभार व्यक्त करते हुए निजता की अपील
साइना ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि वे कश्यप के साथ बिताए अच्छे पलों के लिए हमेशा आभारी रहेंगी। इसके साथ ही, उन्होंने फैंस से अनुरोध किया कि इस समय उनके व्यक्तिगत फैसले की निजता का सम्मान किया जाए। साइना ने कहा, "हम दोनों आगे बढ़ते हुए केवल अच्छे की कामना करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि इस समय हमारी निजता का सम्मान किया जाएगा।"
यह घोषणा बैडमिंटन फैंस के लिए एक बड़ा सदमा साबित हुई, क्योंकि इस जोड़ी ने खेल की दुनिया में भी अपने रिश्ते को काफी प्राइवेट रखा था। अब जब दोनों का यह रिश्ता खत्म हो गया है, तो फैंस को उनके फैसले का सम्मान करना चाहिए।
MA