चंडीगढ़ प्रशासन से HCS अधिकारी शशि वसुंधरा रिलीव, हरियाणा में लेंगी नई जिम्मेदारी
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 28 जुलाई 2025 – चंडीगढ़ प्रशासन के कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सुश्री शशि वसुंधरा, एचसीएस, जो कि वर्तमान में नगर निगम चंडीगढ़ में संयुक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत थीं, को उनके मूल राज्य हरियाणा में सेवाएं देने हेतु रिलीव कर दिया गया है।
यह निर्णय चंडीगढ़ के प्रशासक की स्वीकृति से लिया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि सुश्री शशि वसुंधरा अब हरियाणा सरकार में अपनी अगली जिम्मेदारी संभालेंगी।
प्रमुख शासन सचिव राजीव वर्मा, आईएएस द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश की एक प्रति सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव को भी भेजी गई है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →