Himachal Obituary News : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह के प्रेस सचिव के पिता जसवंत पटियाल का निधन
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 31 दिसंबर 2025 : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रेस सचिव अरुण पटियाल के पिता जसवंत सिंह पटियाल नहीं रहे। मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल के सदस्यों और सीएम स्टाफ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि दुःखी हृदय से सूचित कर रहा हूं कि उनके प्रेस सचिव अरूण पटियाल के पिता जसवंत सिंह पटियाल जी (77) का आज प्रातः स्वर्गवास हो गया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
जसवंत सिंह पटियाल का अंतिम संस्कार आज बुधवार को दोपहर बाद 1 बजे हथली खड्ड, हमीरपुर में किया जाएगा।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →