Transfer/ Posting: चंडीगढ़ प्रशासन ने अधिकारियों को Additional Charge सौंपे; Woman HCS रजिस्ट्रार Co-opt Societies नियुक्त
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 30 अप्रैल 2025: चंडीगढ़ प्रशासन ने एक आदेश जारी कर कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपे हैं। इन बदलावों के तहत, अखिल कुमार, दानिक्स को हाउस अलॉटमेंट कमेटी के Addistional Secy के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें सोरभ कुमार अरोड़ा, पीसीएस से यह कार्यभार लिया गया है।
इसके अलावा, Woman HCS डॉ. रिचा, एचसीएस को रजिस्ट्रार Co-opt Societies के रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्त किया गया है।
इशा कंबोज, एचसीएस को संग्रहालय और कला दीर्घा का निदेशक और संयुक्त सचिव के रूप में कार्यभार सौंपा गया है। इससे पहले यह कार्यभार नवीन,दानिक्स के पास था।
यह आदेश चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव, राजीव वर्मा, आइएएस द्वारा अनुमोदित किया गया है।
इस आदेश के माध्यम से चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने कर्मचारियों के कार्यभार में बदलाव किया है, जो प्रशासनिक कार्यों की दक्षता और समन्वय को सुनिश्चित करेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →