राजस्थान की मांग के जवाब में पंजाब ने राष्ट्रीय हित में सैन्य जरूरतों के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ा: भगवंत मान
- पंजाबी हमारे बहादुर सैनिकों के लिए अपना खून देने को तैयार हैं: भगवंत मान
चंडीगढ़, 10 मई, 2025 - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए राजस्थान को अतिरिक्त पानी छोड़ने का आदेश दिया।
यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार ने पंजाब के कोटे से अधिक पानी की मांग की थी, क्योंकि राजस्थान सीमा पर तैनात सेना को अतिरिक्त पानी की आवश्यकता थी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जब राष्ट्रीय हितों की बात आती है तो पंजाब कभी पीछे नहीं हटता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पानी देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए छोड़ा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब केवल पानी ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हितों के लिए अपना खून भी बहा सकता है। उन्होंने कहा कि यह सच है कि जब देश का मामला हो तो पंजाब कभी पीछे नहीं हट सकता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश के सैनिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने तत्काल राजस्थान को अतिरिक्त पानी छोड़ने के आदेश दिए हैं।
केके
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →