Himachal Bus Accident : अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में गिरी यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस, आठ की माैत, 22 घायल
बाबूशाही ब्यूरो
मंडी, 24 जुलाई 2025 : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में मसेरन के पास तरांगला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे में आठ यात्रियों की माैत हो गई है। करीब 22 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा कि डंगा ढहने से बस नीचे गिर गई। हादसे की जांच की जा रही है।
मृतकों में छह महिलाएं व दो पुरुष शामिल हैं। घायलों का सरकाघाट अस्पताल व नेरचाैक मेडिकल काॅलेज में उपचार चल रहा है। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने हादसे की पुष्टि की है। दो घायल महिलाओं ने मेडिकल काॅलेज नेरचौक में उपचार के दौरान दम तोड़ा।
चंबा में शिक्षक की मौत
उधर, चंबा जिले के मंडून गांव में बीती रात को एक शिक्षक की सड़क हादसे में माैत हो गई। जानकारी के अनुसार गाड़ी अनियंत्रित होकर टीन की छत पर गिर गई। हादसे में खेम राज पुत्र बृजलाल निवासी बुंदेडी की माैत हो गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →