ALERT! आज नहीं होंगे बैंक से जुड़े काम, कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर, पढ़ें किन सेवाओं पर पड़ेगा असर
नई दिल्ली,27 जनवरी,2026ः अगर आप आज 27 जनवरी, मंगलवार को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। बैंक कर्मचारियों की यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर 27 जनवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल के चलते देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
हड़ताल की वजह से बैंकों में कैश ट्रांजैक्शन और चेक क्लियरेंस जैसे काम नहीं होंगे। महीने के चौथे शनिवार( 23 जनवरी), रविवार (25 जनवरी) और गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की छुट्टी के बाद, यह लगातार चौथा दिन होगा जब सरकारी बैंकों का कामकाज प्रभावित होगा। हालांकि प्राइवेट बैंकों में काम सामान्य रूप से चलता रहेगा। प्राइवेट बैंक UFBU का हिस्सा नहीं हैं।
क्या है मांग?
बैंक कर्मचारियों की यह हड़ताल पांच दिन काम और दो दिन छुट्टी (5-डे वर्क वीक) की मांग को लेकर की जा रही है। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर हो रही है। यूएफबीयू का कहना है कि बैंकों में भी अब पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू किया जाना चाहिए, जैसे अन्य सरकारी संस्थानों में होता है। यूनियनों का आरोप है कि सरकार और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) की ओर से इस मुद्दे पर लंबे समय से कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
किन बैंकों पर पड़ेगा हड़ताल का असर?
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
- पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- केनरा बैंक
- बैंक ऑफ इंडिया
- इंडियन बैंक
- इंडियन ओवरसीज़ बैंक
- यूको बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- पंजाब एंड सिंध बैंक
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
क्या-क्या सेवाएं होंगी प्रभावित?
यह हड़ताल 26 जनवरी की आधी रात से शुरू होकर 27 जनवरी की आधी रात तक चलेगी। इस दौरान देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है। खासतौर पर निम्न सेवाओं पर असर पड़ सकता है। कैश जमा और निकासी,,चेक क्लीयरेंस,,शाखाओं से जुड़े अन्य काम,,ड्राफ्ट और पासबुक से जुड़े काम, हालांकि, एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं आंशिक रूप से चालू रह सकती हैं, लेकिन पूरी तरह निर्भर रहना जोखिम भरा हो सकता है।
कौन-कौन सी सर्विसेज चालू रहेंगी?
- UPI और डिजिटल पेमेंट: गूगल पे, फोनपे , पेटीएम और भीम यूपीआई (BHIM UPI) पूरी तरह काम करेंगे। आप दुकानों पर पेमेंट और ऑनलाइन शॉपिंग आराम से कर सकेंगे।
- इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग: आप अपने मोबाइल ऐप या कंप्यूटर से पैसे ट्रांसफर (IMPS/NEFT/RTGS) कर पाएंगे। बैलेंस चेक करना या बिल पेमेंट जैसे काम चलते रहेंगे।
- प्राइवेट बैंक: HDFC, ICICI, और Axis जैसे बड़े प्राइवेट बैंक खुले रहेंगे। इनके कस्टमर्स के सभी काम सामान्य रूप से चलते रहेंगे।
- एटीएम (ATM): तकनीकी रूप से एटीएम बंद नहीं किए जाते। यदि एटीएम में कैश मौजूद है, तो आप कार्ड से पैसे निकाल पाएंगे।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →