दिल्ली खेल महाकुंभ 2026: 13 फरवरी से सजेगा मैदान; स्पोर्ट्स बजट के लिए 76 करोड़ आवंटित
नई दिल्ली, 3 फरवरी 2026: दिल्ली में खेलों के नए युग की शुरुआत होने जा रही है। खेल एवं युवा विकास मंत्री आशीष सूद ने घोषणा की है कि खेले महाकुंभ 2026 का भव्य शुभारंभ 13 फरवरी को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य दिल्ली को देश की 'स्पोर्ट्स कैपिटल' बनाना है।
पिछली सरकार की नीतियों की आलोचना
खेल मंत्री ने पूर्व सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीति के चलते खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। उन्होंने कहा कि पहले केंद्र के साथ टकराव के कारण खेल आयोजनों में बाधाएं डाली गईं, लेकिन वर्तमान सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
आयोजन की खास बातें:
-
बड़ा मंच और बजट: इस मेगा इवेंट के लिए सरकार ने 76 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इसमें 7 प्रमुख खेलों की स्पर्धाएं होंगी, जिनमें 20 हजार से ज्यादा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
-
स्थान: दिल्ली के 16 अलग-अलग स्टेडियमों में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
-
पुरस्कार और मैस्कॉट: खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए आकर्षक नकद पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इसके साथ ही ऊर्जा और जोश का प्रतीक 'आधिकारिक मैस्कॉट' भी लॉन्च किया गया है।
खेल मंत्री आशीष सूद के अनुसार, यह आयोजन दिल्ली के युवाओं के लिए अपनी काबिलियत साबित करने का एक बेहतरीन अवसर साबित होगा।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →