बजट सत्र का पांचवा दिन:आज संसद भवन परिसर में एनडीए की बैठक
नई दिल्लीः संसद के बजट सत्र का मंगलवार को पांचवा दिन है। लोकसभा में आज भी हंगामे के आसार हैं। सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ था।
राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला देते हुए कहा है कि 31 अगस्त 2020 को 4 चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर के पास पहुंच गए थे। राहुल के ऐसा कहते ही पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री शाह ने उन्हें टोका था।
इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोका था। राहुल गांधी को राजनाथ ने 11 बार, शाह ने 7 बार टोका था। इसके अलावा किरेन रिजिजू ने 2 बार और अनुराग ठाकुर ने 6 बार रोका था।
आज NDA के सांसदों का बैठक होगी। लोकसभा और राज्यसभा के सांसद संसद भवन कैंपस में जुटेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसदों को संबोधित कर सकते हैं।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →