नव नियुक्त DGP डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने की प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात
राज्यपाल ने दी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं
रमेश गोयत
चंडीगढ़/नई दिल्ली, 17 जुलाई:
चंडीगढ़ पुलिस के नव नियुक्त महानिदेशक (डीजीपी) डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने गुरुवार को कपूरथला हाउस, नई दिल्ली में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल एवं प्रशासक श्री कटारिया ने डॉ. हुड्डा को नई जिम्मेदारी संभालने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में चंडीगढ़ की कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रशासन और पुलिस के बीच समन्वय पर भी चर्चा हुई। बताया गया है कि डॉ. हुड्डा जल्द ही चंडीगढ़ में कार्यभार संभाल लेंगे।
गौरतलब है कि डॉ. सागर प्रीत हुड्डा एक अनुभवी आईपीएस अधिकारी हैं और उन्हें कानून व्यवस्था, साइबर क्राइम व प्रशासनिक प्रबंधन का गहरा अनुभव है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →