हरियाली तीज महोत्सव 27 जुलाई को पंचकूला में, पारंपरिक रंग में रंगेगा जाट भवन
रमेश गोयत
पंचकूला, 17 जुलाई:
पंचकूला की संस्कृति और परंपरा को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से इस वर्ष का हरियाली तीज महोत्सव 27 जुलाई 2025 को सेक्टर-6 स्थित जाट भवन में भव्य रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा और दिनभर रंगारंग गतिविधियों के साथ चलेगा।
कार्यक्रम में नृत्य, संगीत, रैंप वॉक जैसी मनोरंजक प्रस्तुतियों के साथ-साथ स्नैक्स और स्वादिष्ट लंच की भी व्यवस्था रहेगी। इस आयोजन में भाग लेने के लिए ₹600 का नाममात्र शुल्क रखा गया है।
इस तीज उत्सव को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति में प्रमिला सांगवान (+91 94173 49654), प्रमिला नैन (+91 94648 35682), रेनू पुनिया और इंदिरा बेनीवाल शामिल हैं।
महिलाओं के इस खास पर्व को परंपरागत उत्साह के साथ मनाने के लिए सभी उम्र की महिलाओं को आमंत्रित किया गया है।
इस अवसर पर पंचकूला की महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर तीज के गीतों और झूलों के साथ सावन के इस त्यौहार को मनाएंगी। आयोजकों ने सभी महिलाओं से समय पर पहुंचने और इस सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →