Weather Alert : पंजाब और चंडीगढ़ में 'येलो अलर्ट' जारी; फ्लाइट्स पर लगा ब्रेक
चंडीगढ़, 4 फरवरी 2026: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सिलसिला जारी है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को पंजाब के विभिन्न हिस्सों और चंडीगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय दृश्यता (Visibility) कम होने के कारण सड़क और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
उड़ानें रद्द और घंटों की देरी
चंडीगढ़ एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, खराब मौसम के चलते दिल्ली की दो उड़ानें रद्द कर दी गईं। वहीं, मुंबई, गोवा, बेंगलुरु और अबू धाबी जैसे अंतरराष्ट्रीय और घरेलू गंतव्यों की उड़ानों में 2 से 3 घंटे की देरी दर्ज की गई है। यात्री एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं।
इन इलाकों में अलर्ट
पंजाब के 15 जिलों (अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा आदि) में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि, अमृतसर से दिल्ली हाईवे पर यात्रा करने वालों को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन सावधानी बरतना अनिवार्य है।
तापमान अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने से सर्दी का सितम जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है, जो सामान्य के करीब है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →