Weather Update: हरियाणा में आज घने कोहरे का यलो अलर्ट:विजिबिलिटी रहेगी कम
चंडीगढ़, 04 फरवरी,2026ः हरियाणा के अधिकांश जिलों में उत्तर भारत के इलाकों में मौसम बदलने से कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है, जिसका सीधा असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ने की संभावना है।
हालांकि राहत की बात यह है कि आगामी 4 दिनों तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।अगले सप्ताह से तापमान में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा। फरवरी में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। हालांकि यह पश्चिमी विक्षोभ पर निर्भर करेगा। फरवरी में बारिश के चांस कम है। इस कारण तापमान में उछाल देखने को मिलेगा।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →