पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और चंडीगढ़ प्रशासक की केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से भेंट
समसामयिक विषयों पर हुई गहन चर्चा, राव नरबीर सिंह भी रहे मौजूद
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 18 जुलाई 2025:
पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें वर्तमान सामाजिक, प्रशासनिक और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में राज्य और केंद्र सरकारों के बीच समन्वय, चंडीगढ़ के विकास कार्यों, क्षेत्रीय योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
सूत्रों के अनुसार, यह बैठक पूरी तरह से सकारात्मक रही और आने वाले समय में इससे जुड़े कुछ ठोस फैसले भी सामने आ सकते हैं।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →