MI बनाम DC: प्लेऑफ की रेस में आज होगा बड़ा मुकाबला!
महक अरोड़ा
20 मई 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 63वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस (MI) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है, क्योंकि प्लेऑफ में अंतिम स्थान के लिए दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
प्लेऑफ के समीकरण:
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों टीमों के पास अब सिर्फ दो-दो मैच बचे हैं और दोनों को ही प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने-अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे। अगर मुंबई हारती है, तो दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ में एंट्री तय मानी जा सकती है।
पॉइंट्स टेबल
मुंबई इंडियंस (MI): 12 मैचों में 14 अंक (चौथा स्थान)
दिल्ली कैपिटल्स (DC): 12 मैचों में 13 अंक (पाँचवां स्थान)
इस मुकाबले के बाद दोनों टीमों को पंजाब किंग्स से भी भिड़ना है। दोनों के लिए यह अंतिम मुकाबले भी प्लेऑफ की रेस में निर्णायक होंगे।
MI vs DC: आईपीएल 2025 के लिए दोनों टीमों की स्क्वाड्स
मुंबई इंडियंस (MI): रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धी़र, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा, रीस टोपली, राज बावा, रोबिन मिन्ज, अश्वनी कुमार, सत्यनारायण राजू, मिचेल सैंटनर, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, रघु शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स।
दिल्ली कैपिटल्स (DC): फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुस्ताफिजुर रहमान, दुश्मंथा चमीरा, सेदिकुल्लाह अतल, करुण नायर, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, दर्शन नलकेन्दे, डोनोवान फेरेरा, मन्वंथ कुमार एल।
MA