Himachal Weather Update: हिमाचल में फिर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने इस दिन तक जारी किया येलो अलर्ट
प्रदेश में 30 तक कई भागों में भारी बारिश की चेतावनी,
पोंटा साहिब में सबसे अधिक 36.0 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 26 जुलाई 2025 :
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 26 से 30 जुलाई तक मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट में प्रदेश के कई स्थानों पर 26 से 30 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 26, 30 और 31 जुलाई 2025 को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 27, 28 और 29 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है और 25 जुलाई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
इसके अलावा 26 से 31 जुलाई 2025 तक अलग-अलग स्थानों पर एक या दो बार भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ी वृद्धि की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई स्थानों जैसे सुंदरनगर, पोंटा साहिब, पंडोह, शिमला, सोलन, कुफरी, राजगढ़ आदि स्थानों पर हलकी से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान पोंटा साहिब में 36.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान केलोंग में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शिमला में अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस, भूंतर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस, कल्पा में अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →