टेस्ट से संन्यास के अगले ही दिन विराट कोहली पहुंचे वृंदावन, पत्नी अनुष्का संग प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन
महक अरोड़ा
क्रिकेट से एक अहम पड़ाव पर विराम लगाने के बाद विराट कोहली मंगलवार सुबह वृंदावन पहुंचे। उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। दोनों ने केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
विराट का तीसरा दौरा, अनुष्का ने मांगा भक्ति का आशीर्वाद
विराट कोहली इससे पहले 4 जनवरी 2023 और 10 जनवरी 2025 को भी वृंदावन आ चुके हैं। हर बार उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। करीब 4 महीने पहले, विराट अनुष्का और बच्चों के साथ आश्रम पहुंचे थे, जहां उन्होंने करीब 30 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की थी।बताया जा रहा है कि इस दौरान अनुष्का ने भक्ति और मानसिक शांति के लिए विशेष आशीर्वाद भी मांगा था।
क्रिकेट से संन्यास और आत्मिक जुड़ाव
विराट कोहली ने बीते दिन ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। संन्यास के ठीक एक दिन बाद उनका इस तरह आध्यात्मिक स्थान पर पहुंचना, उनके जीवन में चल रहे गहरे बदलावों की ओर इशारा करता है।
MA
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →