Punjab Weather Update : ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड! इन 8 जिलों में 'Cold Wave' का अलर्ट जारी
Babushahi Bureau
चंडीगढ़, 2 दिसंबर, 2025 : पंजाब में कड़ाके की ठंड ने अपना जोर पकड़ लिया है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पारा सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे चला गया है। इस कंपा देने वाली सर्दी और धुंधको देखते हुए मौसम विभाग ने आज (बुधवार) राज्य के 8 जिलों में 'कोल्ड वेव' (Cold Wave) का 'येलो अलर्ट' (Yellow Alert) जारी किया है।
फरीदकोट (Faridkot) 3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जबकि चंडीगढ़ (Chandigarh) में 6.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
इन 8 जिलों में चलेगी शीतलहर
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान (Rajasthan) से सटे जिलों में सर्दी का सितम ज्यादा रहेगा। विभाग ने फिरोजपुर (Ferozepur), फरीदकोट, मुक्तसर (Muktsar), फाजिल्का (Fazilka), बठिंडा (Bathinda), मोगा (Moga), जालंधर (Jalandhar) और मानसा (Mansa) में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।
क्यों बदल रहा है मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है, जिसका असर पंजाब के मौसम पर पड़ रहा है। इसके अलावा, हवा का जो चक्रवाती घुमाव पहले हरियाणा के पास था, वह अब दक्षिण हिमाचल प्रदेश की तरफ बढ़ गया है। अनुमान है कि 5 दिसंबर 2025 से एक नया लेकिन हल्का पश्चिमी विक्षोभ फिर से हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा।
ठंड के साथ प्रदूषण की मार
पंजाब और चंडीगढ़ के लोग ठंड के साथ-साथ प्रदूषण (Pollution) की दोहरी मार झेल रहे हैं। सुबह 6 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, बठिंडा (76 AQI) और रूपनगर (63 AQI) को छोड़कर बाकी सभी शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब रही।
1. चंडीगढ़ (सेक्टर-22): 181 AQI
2. जालंधर: 171 AQI
3. मंडी गोबिंदगढ़: 156 AQI
4 मोहाली (सेक्टर-53): 153 AQI
5. पटियाला: 143 AQI
6. लुधियाना: 124 AQI
विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि ठंड और प्रदूषण से बचने के लिए लोग एहतियात बरतें।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →