मोहाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैरी मर्डर केस के 2 शूटर गिरफ्तार!
रवि जखू
मोहाली 4 फरवरी 2026- मोहाली के डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव कॉम्प्लेक्स के बाहर दिनदहाड़े हुए गुरविंदर सिंह उर्फ गैरी मर्डर केस में मोहाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरीदकोट जिले के रहने वाले बलतेज सिंह उर्फ बंटी, जलालाबाद के रहने वाले मंगत सिंह उर्फ मैक्स के तौर पर हुई है।SSP मोहाली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पुलिस ने आरोपियों से मर्डर की घटना में इस्तेमाल पल्सर बाइक और एक होंडा कार भी बरामद कर ली है।SSP ने बताया कि इस मर्डर के तार गैंगस्टरों से जुड़े हैं। मामले की गहराई से जांच करते हुए पुलिस ने इस केस में कई और लोगों को भी नामजद किया है।
जिसमें सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़, विक्की सिंह उर्फ विक्की सत्ते वाला, रवि कुमार उर्फ रवि फरीदकोटिया शामिल हैं। SSP मोहाली ने कहा कि "हमने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ियां भी हमारे कब्जे में हैं।"
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →