जम्मू-कश्मीर में जैश के दो आतंकवादी मारे गए
श्रीनगर, 04 फरवरी,2026ः जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बुधवार को सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया। दोनों आतंकवादी गुफा में छिपे हुए थे। सेना ने CIF डेल्टा और व्हाइट नाइट कोर की मदद से पुलिस और CRPF के साथ ऑपरेशन किया। आतंकवादियों को रामनगर-बसंतगढ़ इलाके के जाफर जंगल में ढूंढा गया।
सेना ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक जैस का टॉप कमांडर रुबानी उर्फ अबू माविया है। जो इलाके में कई साल से सक्रिय था। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के पास से M4 कार्बाइन, AK-47 असॉल्ट राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →