पंजाब में आज से ‘नशे के खिलाफ महायुद्ध’ की शुरुआत
महक अरोड़ा
16 मई 2025 : पंजाब में नशे के खिलाफ एक बड़े आंदोलन की शुरुआत हो रही है। आज, नवांशहर से नशा मुक्ति यात्रा का आगाज़ किया जाएगा। इस यात्रा की अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे। यह यात्रा राज्य भर में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का काम करेगी।
हर दिन 351 गांवों में आयोजित होंगी ग्राम सभाएं
नशा मुक्ति अभियान के तहत रोज़ाना 351 गांवों में ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। इन ग्राम सभाओं में नशे के खात्मे के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में रोज़ ग्राम सभा का आयोजन होगा, ताकि नशे के खिलाफ जन समर्थन जुटाया जा सके।
अभियान का लक्ष्य: 15,000 गांवों और वार्डों तक पहुंचेगी नशा मुक्ति यात्रा
यह यात्रा 15,000 से अधिक गांवों और वार्डों तक पहुंचेगी। अभियान में विभिन्न स्थानीय नेताओं, पंचायतों और समाज सेवियों को शामिल किया जाएगा, ताकि यह मुहिम हर वर्ग तक पहुँच सके।
नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
‘नशा मुक्ति यात्रा’ के साथ ही सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। अब तक 86 नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोज़र चलाया जा चुका है। वहीं, 75 नशा तस्करों को पुलिस मुठभेड़ों में घायल कर गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही सरकार ने यह भी कहा है कि नशे के खिलाफ अभियान में कोई भी व्यक्ति या तस्कर बच नहीं पाएगा।
मुख्यमंत्री का संदेश: नशा तस्करों पर चलेगा सख्त कानून
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नशा तस्करों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी और कोई भी व्यक्ति या समूह जो इस अवैध धंधे में लिप्त होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान पंजाब के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी है।
MA
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →