इनेलो पार्टी ने सभी 22 जिलों के शहरी जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश संयोजक की नियुक्ति की
पूर्व मंत्री राम स्वरूप रामा को टपरीवास प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, रूपचंद लांबा को बनाया गया फरीदाबाद का जिला अध्यक्ष
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 18 जून। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने बताया कि संगठन का विस्तार करते हुए इनेलो पार्टी ने 22 शहरी जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राज्य कार्यकारिणी में नए सदस्य और संयोजक बनाए हैं। शहरी जिला अध्यक्षों की नई नियुक्तियों में मनोज अग्रवाल को पंचकुला, सुखप्रीत सिंह सेठी को अंबाला, सतीश गर्ग को कैथल, आशुतोष सिंगला को जींद, हरबंस खन्ना को फतेहाबाद, अनिल काठपालिया को भिवानी, विजय जैन को हिसार, राकेश सहगल को रोहतक, रामनिवास सैनी को झज्जर, राकेश जैन को सोनीपत, कपिल बुद्धिराजा को पानीपत, राजेश सिंगला को करनाल, राजेंद्र बजाज को यमुनानगर, संजय उर्फ बिल्लू सरपंच पिन्गवा को मेवात, सुभाष गर्ग कोसली को रेवाड़ी, गंगाराम बजाज को सिरसा, लाला सत्यनारायण गुप्ता को महेंद्रगढ़, हरीश छाबड़ा लाडवा को कुरुक्षेत्र, मनोज गर्ग को दादरी, सुमेश चंदीला को फरीदाबाद, लोकेश दहिया को गुरूग्राम और राहुल शर्मा को पलवल का शहरी जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रूपचंद लांबा को फरीदाबाद का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं कुलबीर सिंह रसीदां और रतन सिंह एडवोकेट को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य, राज सिंह संधू और विनोद नागर को राज्य कार्यकारिणी का सदस्य, वेद मुंडे को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रभारी, पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा को टपरीवास प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक और शोभा चंद ढांडा को प्रदेश आईटी सेल का सदस्य बनाया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →