लुधियाना की सियासत का फैसला आज! वोटिंग शुरू, EVM में लॉक होने लगी किस्मत!
महक अरोड़ा
19 जून 2025 : लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर वोटिंग अब शुरू हो चुकी है। सुबह 7 बजे से पोलिंग बूथों पर हलचल तेज़ हो गई है। मतदाता लगातार वोट डालने पहुंच रहे हैं। आज कुल 1.75 लाख मतदाता 14 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। यह सीट आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी बस्सी के निधन के बाद खाली हुई थी। अब यहां चौतरफा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
194 पोलिंग स्टेशनों पर मतदान जारी, सुरक्षा सख्त
शहर में कुल 194 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से कई मॉडल और ग्रीन बूथ हैं। महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए 776 पोलिंग स्टाफ और 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
कितने मतदाता, कितनी उम्मीदें?
-
कुल मतदाता: 1,75,469
-
पुरुष: 90,088
-
महिलाएं: 85,371
-
ट्रांसजेंडर: 10
बूथों पर मास्क और सैनिटाइज़र की व्यवस्था की गई है, जिससे मतदाता बिना किसी चिंता के वोट डाल सकें।
चार दिग्गजों के बीच कांटे की टक्कर
इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला इन 4 चेहरों के बीच है:
अब देखना है कि किसके सिर पर चढ़ता है जीत का सेहरा। ईवीएम में आज शाम तक सब कुछ लॉक हो जाएगा।
मौसम देगा साथ! गर्मी से राहत, वोटिंग प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार आज हल्की बारिश और बादलों की संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, जो वोटिंग प्रतिशत को बढ़ा सकती है।
23 जून को खुलेगा चुनावी नतीजों का ताला
मतदान के बाद 23 जून को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। सभी राजनीतिक पार्टियों ने बुधवार को अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप दे दिया था।
MA
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →