अब धमकी देने से पहले सोचेगा पाकिस्तान! रिपोर्ट में खुलासा – भारत ने दिखाया न्यूक्लियर पावर का कमाल!
महक अरोड़ा
17 जून 2025 : बार-बार एटम बम की धमकी देने वाले पाकिस्तान को अब बड़ा झटका लग सकता है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाकर 180 तक पहुंचा दी है। इस आंकड़े के साथ भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान को पीछे छोड़ा है, बल्कि अपनी परमाणु रणनीति को और अधिक प्रभावशाली बना लिया है।
भारत के पास अब 180 परमाणु हथियार, पाकिस्तान के 170
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पास 2023 तक 172 परमाणु हथियार थे, जो अब 2024 में बढ़कर 180 हो गए हैं। वहीं, पाकिस्तान अब भी 170 हथियारों के साथ पीछे है। SIPRI ने कहा है कि भारत तेजी से अपने न्यूक्लियर डिलीवरी सिस्टम यानी परमाणु हथियार ले जाने वाली मिसाइलों की संख्या और क्षमता दोनों को बढ़ा रहा है।
नई पीढ़ी की 'कैनिस्टराइज्ड मिसाइलें' बनीं भारत की ताकत
SIPRI रिपोर्ट के अनुसार, भारत द्वारा विकसित की जा रही नई कैनिस्टराइज्ड मिसाइलें अधिक सुरक्षित और तैयार-टू-फायर श्रेणी की हैं। इनमें परमाणु हथियार पहले से ही लोड किए जा सकते हैं, जिससे संकट की स्थिति में तुरंत जवाबी कार्रवाई संभव हो सकेगी। रिपोर्ट यह भी बताती है कि आने वाले समय में ये मिसाइलें MIRV टेक्नोलॉजी (Multiple Independently Targetable Re-entry Vehicle) से लैस होंगी, जिससे एक ही मिसाइल से एक साथ कई टारगेट पर हमला किया जा सकेगा।
Agni-P और MIRV सक्षम अग्नि-5 बनीं गेमचेंजर
भारत के पास अब Agni Prime (Agni-P) और MIRV सक्षम अग्नि-5 जैसे एडवांस न्यूक्लियर डिलीवरी सिस्टम हैं।
-
Agni-P, अग्नि श्रृंखला की सबसे आधुनिक मिसाइल मानी जा रही है जिसकी रेंज 1000 से 2000 किलोमीटर है।
-
वहीं अग्नि-5, जो MIRV से लैस है, 5000 किलोमीटर तक की दूरी पर एक से अधिक परमाणु वारहेड गिरा सकती है। इसका परीक्षण भारत ने पिछले साल सफलतापूर्वक किया था।
पाकिस्तान भी जुटा है परमाणु तैयारी में, लेकिन रफ्तार धीमी
SIPRI की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान भी नए परमाणु हथियारों के निर्माण में लगा है। 2024 में उसने परमाणु सामग्री इकट्ठा की, जिससे संकेत मिलता है कि वह अपने प्रोग्राम को आगे बढ़ा रहा है, लेकिन भारत की तुलना में उसकी रफ्तार कम है।
'परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ा'— SIPRI की चेतावनी
SIPRI से जुड़े विशेषज्ञ मैट कोरडा ने रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच चली 3-4 दिन की सैन्य तनातनी खतरनाक थी। उन्होंने कहा कि गलत सूचना और तनावपूर्ण हालात में कोई भी घटना परमाणु युद्ध का रूप ले सकती है। उन्होंने इसे उन देशों के लिए सबक बताया है जो परमाणु हथियारों पर अत्यधिक निर्भरता बढ़ा रहे हैं।
MA
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →