? BREAKING NEWS | हरियाणा में अगले तीन घंटे में बारिश का अलर्ट जारी
बाबूशाही ब्यूरो
हिसार, 1 जुलाई 2025: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग और भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आज सुबह 6:05 बजे जारी अल्पावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा के कई जिलों और ब्लॉकों में अगले तीन घंटों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
☁️ इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश संभावित:
झज्जर जिले के: झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी, सांपला
रोहतक, हांसी, नारनौंद, खरखोदा, सोनीपत, गन्नौर, महम, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, जींद, पानीपत, असंध, नरवाना, गुहला, टोहाना आदि ब्लॉक
?️ इन क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना:
दक्षिण हरियाणा व एनसीआर क्षेत्र: फिरोजपुर झिरका, पुनहाना, नूंह, होडल, हथीन, पलवल, फरीदाबाद, तावडू, सोहना, गुरुग्राम
पश्चिम व मध्य हरियाणा: चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, पटौदी, मातनहेल, बवानीखेड़ा, हिसार, फतेहाबाद
उत्तर हरियाणा व यमुनानगर क्षेत्र: समालखा, बापौली, घरौंदा, करनाल, इंद्री, नीलोखेड़ी, रादौर, रतिया, कलायत, थानेसर, शाहाबाद, बराड़ा, गुहला, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़
⛈️ चेतावनी: गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, इसलिए किसान और आम नागरिक सावधानी बरतें। खुले क्षेत्रों में न जाएं और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →