Himachal BJP President: डॉक्टर राजीव बिंदल फिर बनेंगे हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष, पार्टी ने जताया भरोसा
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 30 जून 2025 :
हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को नया अध्यक्ष मिल गया है। एक बार फिर डॉ. राजीव बिंदल ही पार्टी अध्यक्ष होंगे।
हिमाचल भाजपा के तीन बार प्रदेश अध्यक्ष बनने वाले बिंदल एकमात्र नेता बन गए हैं। इससे पूर्व साल 2020 में साढ़े चार महीने और वर्ष 2023 से अब तक बिंदल दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं।
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर और पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर की ओर से राजीव बिंदल का नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित करने के लिए तीन सेट दिए गए। (SBP)
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →