राष्ट्र मंडल संसदीय संघ सम्मेलन : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के हितों की पैरवी की, देखें अहम बिंदु
बाबूशाही ब्यूरो
धर्मशाला, 30 जून 2025 :
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के हितों की पैरवी की
उन्होंने कहा, पंजाब-हरियाणा में बहने वाली अधिकतर नदियां हिमाचल से ही जाती हैं। हाइड्रो के मामले में हम वेल्थ स्टेट हैं, इसका हमें लाभ मिलना चाहिए।
हिमाचल के पहाड़ उत्तर भारत को शुद्ध हवा देने के लिए फेफड़ों का काम करते हैं। हमारा फॉरेस्ट कवर 28 फीसद है। इसका भी हमें फायदा दिया जाना चाहिए।
पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने वाले विधायकों के खिलाफ दल-बदल कानून को सही तरीके से लागू कर हिमाचल ने पूरे देश को नई राह दिखाई है।
पहाड़ी प्रदेशों के लिए अलग से नीतियां बनाई जानी चाहिए। मैदानी क्षेत्रों के साथ जोड़कर पहाड़ी क्षेत्रों का सही विकास सुनिश्चित नहीं हो सकता।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रमुखता के साथ सम्मेलन में उल्लेख किया
(SBP)
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →