पसरा मातम: घर की छत अचानक गिरी, पिता और दो बेटियों की मौत
बाबूशाही ब्यूरो
होशियारपुर, 03 जुलाई,2025ः होशियारपुर में कस्बा टांडा से दुखद खबर सामने आई है। यहां सुबह एक घर की छत गिर गई। जिसमें दब कर एक व्यक्ति और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई है, जबकि तीन घायल हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।मरने वालों की पहचान शंकर कविता व शिवानी के तौर पर हुई है। मृतक शंकर की पत्नी प्रियंका ने बताया कि वे मजदूरी का काम करते हैं। यहां आकर उन्होंने घर किराए पर लिया था। सुबह वह 5 बजे उठ गई थी और उनकी छोटी बेटी भी साथ उठी। तकरीबन 5.30 बजे वह सीढ़ियां चढ़ रही थी, तभी छत गिर गई।
मृतक की पत्नी प्रियंका ने आरोप लगाया है कि रात 11.30 बजे पड़ोसी ने दीवार पर हथोड़े चलाए थे। जिससे उनके घर की एक स्लैब भी गिर गई। उन्होंने इसका विरोध भी किया था। जिसके बाद सुबह ये घटना घट गई। प्रियंका ने सरकार से उसकी आर्थिक मदद करने व बच्चियों के भविष्य के बारे में सोचने की बात कही है।पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर अभी कार्रवाई को शुरू किया है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →