Himachal CM Sukhu : राशन संकट की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने तत्काल लिया एक्शन, हेलीकॉप्टर से जायजा लेकर बांटी मदद
बाबूशाही ब्यूरो
मंडी, 02 जुलाई 2025:
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह न सिर्फ़ एक दूरदर्शी विकास पुरुष हैं, बल्कि जनसरोकारों के सच्चे संवाहक भी हैं। लोगों के दुख-दर्द में शामिल होना और राहत पहुँचाना उनके लिए सिर्फ़ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक मानवीय कर्तव्य है, जिसे वह हर हाल में निभाते हैं।
बुधवार का दिन इसका सजीव उदाहरण रहा। सुबह 7 बजे नादौन विधानसभा क्षेत्र के सेरा विश्राम गृह में आमजन से मुलाकात के साथ मुख्यमंत्री का व्यस्त दिन प्रारंभ हुआ। इसके बाद मौसम की प्रतिकूलता के बावजूद वह प्रातः 10 बजे सड़क मार्ग से आपदा प्रभावित धरमपुर के लिए रवाना हुए। दोपहर 12 बजे पहुँचकर उन्होंने तीन घंटे तक क्षेत्र का निरीक्षण किया, प्रभावितों से संवाद किया और उन्हें राहत प्रदान की।
दोपहर बाद, मंडी ज़िले के थुनाग में राशन संकट की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने तत्काल एक्शन लिया। उन्होंने 3 बजे सरकाघाट के रैन गलू हेलीपैड के लिए उड़ान भरी, हालात का जायज़ा लिया, ज़रूरतमंदों को राहत सामग्री बाँटी और उनका मनोबल बढ़ाया।
शाम 5:30 बजे रैन गलू से टेकऑफ़ कर 5:45 पर मुख्यमंत्री शिमला के जुबड़हट्टी हवाई अड्डे पहुँचे। यहाँ से वह सीधे सोलन ज़िले के वाकनाघाट पहुँचे, जहाँ उन्होंने HRTC की 24 वॉल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया। यहाँ से लगभग 8.30 बजे मुख्यमंत्री वापस शिमला के लिए रवाना हुए। इसलिए कहते हैं कि सुक्खू होना आसान नहीं और सुक्खू बनना भी हर किसी के बस की बात नहीं। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →