जेपी नड्डा के पिता मना रहे 100वां जन्मदिवस; सौदान सिंह पहुंचने बिलासपुर, नड्डा से मिले, बधाई देने वालों का लगा तांता
बाबूशाही ब्यूरो
बिलासपुर, 03 जुलाई 2025: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आवास पर एक पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम जयति शतकम् उत्सव का था। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के पिता डॉ. नारायण लाल नड्डा के शतायु संपन्न होने के शुभ अवसर पर संकीर्तन एवं भजन उत्सव का का आयोजन किया गया।
आध्यात्मिक भजन प्रस्तुति भजन अमृत अजय (राष्ट्र मंदिर, दिल्ली) द्वारा दी गई। 10:30 बजे से सुरूचि प्रसादम् एवं अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नड्डा निवास, विजयपुर, बिलासपुर में हुआ। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने के लिए नेताओं का तांता लगा रहा।
कार्यक्रम में जगत प्रकाश नड्डा, जगत भूषण नड्डा एवं समस्त बासू परिवार, उपाध्याय परिवार, शर्मा परिवार, नड्डा परिवार सम्मिलित रहा। प्रदेश और देश के भाजपा नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →