संजय कपूर का आज दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार
नई दिल्ली, 19 जून, 2025ः बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का आज (19 जून) दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे दिल्ली के लोधी रोड श्मशान भूमि में होगा। इसके बाद उनकी प्रेयर मीट सेरेमनी 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे होगी।
अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करिश्मा कपूर, बच्चों कियान और समायरा के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान भी मुंबई से निकल चुके हैं। संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था। अब 7 दिन बाद उन्हे अंतिम विदाई दी जाएगी। करिश्मा कपूर ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी की थी। इस शादी से कपल को दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हुए। साल 2016 में संजय और करिश्मा ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली थी, हालांकि तलाक के बावजूद कई मौकों पर करिश्मा, संजय के साथ नजर आ चुकी हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →