कैबिनेट मंत्री मुंडियां, सांसद अरोड़ा और विधायक संगोवाल ने सिधवां नहर के साथ सड़क के उपग्रेडेशन के लिए आधारशिला रखी
पंजाब सरकार ने परियोजना के लिए 7.30 करोड़ रुपये आवंटित किए
लुधियाना, 3 मई: लुधियाना के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए, राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने पंजाब के आवास और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और विधायक जीवन सिंह संगोवाल के साथ शनिवार को अयाली ब्रिज से चंगन ब्रिज तक सिधवां नहर रोड (बाएं हाथ की ओर) के उपग्रेडेशन के लिए आधारशिला रखी।
9.1 किलोमीटर लंबा यह मार्ग शहर का एक प्रमुख मार्ग है और इसके दोनों ओर कई आवासीय परियोजनाएं हैं। ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (ग्लाडा) द्वारा आवंटित एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्जेज (ई डी सी) फंडों का उपयोग करके रिकार्पेटिंग का काम किया जाएगा।
समारोह में बोलते हुए, सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा कि परियोजना की कुल लागत 7.30 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह काम अगले चार महीनों के भीतर पूरा होने वाला है। सड़क के निर्माण कार्य में मौजूदा सड़क को मजबूत करना और ओवरले करना, बिटुमिनस लेयर्स का प्रावधान, रोड मेरकिंग्ज़, साइनेज और सिक्योरिटी फीचर में सुधार शामिल है।
उन्होंने लुधियाना में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जबकि मंत्री मुंडियां ने स्थानीय निवासियों और यात्रियों पर परियोजना के सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला। अरोड़ा ने कहा कि पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) विभाग सड़क का निर्माण करेगा और ग्लाडा फंडिंग एजेंसी है।
मुंडियां और अरोड़ा दोनों ने परियोजना के व्यापक प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "यह सड़क लुधियाना और उससे आगे के निवासियों के लिए पहुंच को बदल देगी और जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाएगी।" यह पहल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के लुधियाना को बेहतर सड़क बुनियादी ढांचे और टिकाऊ शहरी विकास के माध्यम से विश्वस्तरीय शहर बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
मुंडियां और अरोड़ा ने समय पर एक्सिक्यूशन के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा, "कुछ महीनों की समयसीमा और पांच साल की रखरखाव गारंटी के साथ, सरकार जवाबदेही और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री सुनिश्चित कर रही है।" यह सड़क शहरी सड़क बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के पंजाब के चल रहे प्रयासों में एक और मील का पत्थर है।
विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने परियोजना शुरू करने के लिए मुंडियां और सांसद को धन्यवाद दिया और कहा कि इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
इस वर्ष 16 मार्च को अरोड़ा ने अपनी टीम के सदस्यों, सीए ग्लाडा संदीप कुमार और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ अयाली ब्रिज से चंगन ब्रिज तक सिधवां नहर (एलएचएस) के साथ लिंक रोड का दौरा किया था और इसकी स्थिति का आकलन किया था।
दौरे के दौरान सांसद अरोड़ा ने पाया कि सड़क बहुत ही जर्जर अवस्था में है, जिसमें बड़े और छोटे गड्ढे हैं, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा होती है। इस मार्ग पर दस से अधिक आवासीय कॉलोनियां स्थित हैं, इस्कॉन जनपथ मंदिर भी यहीं स्थित है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। निवासियों और श्रद्धालुओं दोनों ने भारी यातायात और मरम्मत की तत्काल आवश्यकता के बारे में चिंता जताई थी।
स्थानीय लोगों की शिकायतों का जवाब देते हुए सांसद अरोड़ा ने संबंधित अधिकारियों को मरम्मत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया था। उन्होंने उन्हें एक अनुमान तैयार करने और जल्द से जल्द सड़क को फिर से बनाने का निर्देश दिया था।
16 मार्च को साइट पर अपने दौरे के दौरान अरोड़ा ने कहा था कि "इस सड़क की हालत अस्वीकार्य है। हजारों यात्री रोजाना इस मार्ग का उपयोग करते हैं, और तत्काल कार्रवाई आवश्यक है। मैंने अधिकारियों को बिना किसी देरी के इसकी मरम्मत को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है।"
केके
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →