BIG BREAKING : सिख फॉर जस्टिस" के सदस्य रेशम सिंह को पंजाब पुलिस ने दबोचा, कई आरोपों में है शामिल
18 जून 2025 : पंजाब की सुरक्षा एजेंसियों को उस समय बड़ी सफलता मिली है, जब उन्होंने प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठन "सिख फॉर जस्टिस" (SFJ) से जुड़े एक प्रमुख सदस्य रेशम सिंह को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) मोहाली द्वारा गुप्त खुफिया सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस प्रमुख ने की गिरफ्तारी की पुष्टि
पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की। उन्होंने बताया कि रेशम सिंह बरनाला जिले के हमीदी गांव का निवासी है और पिछले कुछ समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
जुलाई 2025 में अंबेडकर प्रतिमा पर किया था हमला
पुलिस जांच में सामने आया कि जून 2025 के पहले सप्ताह में रेशम सिंह ने जालंधर के फिल्लौर क्षेत्र स्थित नांगल गांव में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा को जानबूझकर नुकसान पहुँचाया था। यह घटना विदेश में बैठे वांछित अपराधी सुरिंदर सिंह ठिकरीवाल और SFJ प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के निर्देश पर की गई थी।
खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्रों से फैलाया था नफरत का माहौल
रेशम सिंह पर पटियाला, फरीदकोट और जालंधर जिलों में खालिस्तान और एसएफजे समर्थक भित्तिचित्रों के जरिए सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने के आरोप हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य देश विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देना और समाज में नफरत फैलाना था।
पहले भी कर चुका है गिरफ्तारी
यह पहली बार नहीं है जब रेशम सिंह को गिरफ्तार किया गया हो। इससे पहले भी उसे करनाल (हरियाणा) और संगरूर (पंजाब) में यूएपीए (अनलॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट) के तहत दर्ज मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है।
एफआईआर दर्ज, जांच जारी
एसएसओसी की मोहाली यूनिट ने इस मामले में एक नई एफआईआर दर्ज की है और आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी देश विरोधी ताकतों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का एक हिस्सा है, जो पंजाब और देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।
MA
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →