CM मान का पंजाबियों को खास तोहफा, इस परेशानी से दिलवाया छुटकारा
धुरी (संगरूर), 29 जून, 2025: धूरी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहर में रेलवे ओवर-ब्रिज बनाने के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके दी है। उन्होने बताया कि इस ओवर-ब्रिज की लागत 54.76 करोड़ रुपये रखी गई है। इस प्रोजेक्ट को तय समय में पूरा करके लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि इस ओवर-ब्रिज से धूरी शहर में आवाजाही आसान होगी और लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। यह फैसला धूरी के लोगों के लिए बड़ा तोहफा है, जिससे शहर के विकास की गति भी बढ़ेगी।धूरी जंक्शन पंजाब का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जो लुधियाना-फिरोजपुर लाइन पर स्थित है और यहां से दिल्ली, चंडीगढ़, बठिंडा, फिरोजपुर समेत कई बड़े शहरों से रेल कनेक्टिविटी है।

ਧੂਰੀ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਵੱਡੀ ਸੌਗ਼ਾਤ..

ਧੂਰੀ 'ਚ ਰੇਲਵੇ ਓਵਰ-ਬਰਿੱਜ ਨੂੰ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਦੇ ਦਿੱਤੀ ਹੈ... 54.76 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਬਣਨ ਵਾਲੇ ਇਸ ਓਵਰ-ਬਰਿੱਜ ਨੂੰ ਤਹਿ ਸਮੇਂ 'ਚ ਪੂਰਾ ਕਰਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ...

धूरी के लोगों के लिए बड़ी सौगात...

धूरी में रेलवे ओवरब्रिज को मंज़ूरी दे दी गई…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 29, 2025

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →