इनेलो पार्टी संगठन का विस्तार, हिसार जोन के 29 हलका प्रधान और महिला प्रकोष्ठ के जिलों में संयोजकों की नियुक्ति
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 1 मई: इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए हिसार जोन के 29 हलका प्रधान, 7 जिला संयोजक और महिला प्रकोष्ठ के सभी 22 जिलों के संयोजकों की नियुक्ति की। इस विस्तार की घोषणा इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा और प्रदेश महिला प्रभारी सुनैना चौटाला ने की।
हिसार जोन के हलका अध्यक्षों की सूची जारी करते हुए रामपाल माजरा ने कहा कि पार्टी के संगठन को और मजबूत करने के लिए इन नवनियुक्त हलका अध्यक्षों का चयन किया गया है। सूची में प्रमुख रूप से प्रदीप नैन को नरवाना, समरजीत सिंह उर्फ बिल्लू पेगा को उचाना, सुखजिन्द्र सिंह पप्पू रेढ़ू को जीन्द, और अनिल पंघाल को तोशाम का हलका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रों में भी पार्टी के नेतृत्व को मजबूत करने के लिए जिम्मेदार नेताओं की नियुक्ति की गई है।
वहीं, महिला प्रकोष्ठ की जिला संयोजकों की सूची में सुनैना चौटाला ने बताया कि पार्टी की महिला शाखा के लिए सुभद्रा देवी को सिरसा, प्रियंका सिहाग को फतेहाबाद, ललिता टांक को हिसार, और सरोज कुंडू को जींद का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। इसी तरह अन्य जिलों में भी महिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इनेलो पार्टी का यह कदम संगठन को और अधिक सक्रिय और समर्पित बनाने के लिए है, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी अपनी स्थिति और प्रभाव को और मजबूत कर सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →