ऐतिहासिक पल: National Defence Academy से पहली बार महिला कैडेट्स ने की पासिंग आउट परेड
पुणे, 31 मई 2025:
भारत की सशस्त्र सेनाओं में लैंगिक समानता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, आज राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) से पहली बार 17 महिला कैडेट्स ने 300 पुरुष कैडेट्स के साथ सफलतापूर्वक स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
पुणे स्थित खड़कवासला में आयोजित यह समारोह NDA के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय जोड़ता है। ‘अंतिम पग’ के साथ कैडेट्स ने NDA जीवन को अलविदा कहा। कैडेट कैप्टन उदयवीर नेगी ने 148वें कोर्स की परेड की अगुवाई की, जबकि मिजोरम के राज्यपाल और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी.के. सिंह इस पासिंग आउट परेड के मुख्य निरीक्षक थे।
इस अवसर पर कुल 339 कैडेट्स को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) द्वारा डिग्रियां प्रदान की गईं:
डिवीजन कैडेट कैप्टन श्रृति दक्ष ने बीए स्ट्रीम में टॉप करके इतिहास रच दिया। उन्होंने कहा, “तीन साल की ट्रेनिंग भावनाओं से भरी रही। शुरुआत में मुश्किलें आईं, लेकिन प्रशिक्षकों और स्टाफ की मदद से मैंने अपने आप को ढाल लिया।”
श्रृति के लिए यह गौरव और भी खास है क्योंकि उनके पिता भी NDA के पूर्व कैडेट रहे हैं, और वो भी उसी स्क्वाड्रन से थे।
यह ऐतिहासिक परेड न केवल NDA के इतिहास में मील का पत्थर है, बल्कि भारतीय सेनाओं में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश भी है।
kk
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →