Big Breaking: विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई के बाद CM मान का पहला बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
पंजाब सरकार ने आज भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि "अपना हो या बेगाना, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं!"
पार्टी ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान को शेयर करते हुए स्पष्ट किया कि, चाहे यह हमारे अपने लोग हों या कोई और, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। राज्य में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है, यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

जालंधर नगर निगम में भ्रष्टाचार का आरोप
सूत्रों के मुताबिक, सरकार को शिकायतें मिल रही थीं कि विधायक रमण अरोड़ा जालंधर नगर निगम के अधिकारियों के माध्यम से आम लोगों को झूठे मामलों में फंसा कर उनसे पैसे लेकर नोटिसों को रद्द करवा देते थे। इन आरोपों के आधार पर विजिलेंस ने छापेमारी की और विधायक अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई की।
मान सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख
इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि भगवंत मान की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगी। चाहे वह आम अधिकारी हो या पार्टी का अपना विधायक, भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
सुरक्षा वापस लेने के बाद अरोड़ा का बयान
कुछ दिन पहले पंजाब सरकार ने विधायक रमण अरोड़ा की सुरक्षा वापस ले ली थी। इसके बाद अरोड़ा ने कहा था कि वह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और यदि सरकार को यह सही लगता है, तो वह अपनी सुरक्षा वापस ले सकते हैं।
यह घटनाक्रम पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त नीति को और मजबूत करता है, और यह संदेश देता है कि कोई भी भ्रष्टाचार से बच नहीं सकता।
MA
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →