← GO BACK
पंजाब में बड़ा बदलाव! 3 जुलाई को होगा कैबिनेट विस्तार
चंडीगढ़: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में राज्य सरकार का कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। 3 जुलाई को दोपहर 1 बजे इस विस्तार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस विस्तार में लुधियाना पश्चिम सीट से हाल ही में चुने गए विधायक संजीव अरोड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। यह कदम पंजाब सरकार की कार्यशैली को और भी सशक्त बनाने के लिए उठाया गया है।
← Go Back
←Go Back