रातों-रात कांप उठी ज़मीन! 6.1 तीव्रता का आया भूकंप, सहम गए लोग
महक अरोड़ा
19 जून 2025 : जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तट से लगे समुद्री क्षेत्र में रात 6.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप महसूस किया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई और सुनामी की कोई चेतावनी भी जारी नहीं की गई है।
कहां और कब आया भूकंप?
यह भूकंप 18 जून की रात 11:08 बजे (UTC) दर्ज किया गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) और अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इसका केंद्र नेमुरो प्रायद्वीप से 107 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित था। भूकंप की गहराई लगभग 14.9 किलोमीटर बताई गई है।
रिंग ऑफ फायर में आता है यह क्षेत्र
होक्काइडो समेत जापान का बड़ा भू-भाग "Ring of Fire" नामक भूकंपीय क्षेत्र में आता है, जहां टेक्टोनिक प्लेट्स की अधिक हलचल के कारण अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इस वजह से जापान विश्व के सबसे भूकंप-संवेदनशील देशों में गिना जाता है।
कोई सुनामी अलर्ट नहीं, सब सुरक्षित
जापान मौसम एजेंसी ने साफ किया है कि इस भूकंप के बाद सुनामी की कोई संभावना नहीं है। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना भी सामने नहीं आई है।
MA