Himachal Weather: चंबा-मंडी में बादल फटने से 5 पुल बहे: अब तक 75 की मौत
मंडी, 06 जुलाई, 2025ः हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से काफी नुकसान हो रहा है। जगह-जगह बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही है।इससे राज्य में 5 पुल बह गए हैं। चंबा में कंघेला नाले पर बना पुल बह गया। वहीं, मंडी जिले की चौहार घाटी में एक वाहन-यातायात और तीन पैदल पुल बह गए।
हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। तब से लेकर 4 जुलाई तक बाढ़-लैंडस्लाइड की घटनाओं में 75 लोगों की मौत हो चुकी है। 288 लोग घायल हैं। बादल फटने की घटनाओं में सबसे ज्यादा 14 मौतें मंडी जिले में हुई हैं। यहां 31 लोग अभी भी लापता हैं। राज्य में आज भी तेज बारिश का रेड अलर्ट है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →