पंजाब में किसान नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई : शंभू थाने घेराव से पहले कई नेता लिए हिरासत में
पंजाब पुलिस ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई प्रमुख किसान नेताओं को हिरासत में लिया। पुलिस ने उन्हें या तो उनके घरों में नजरबंद किया या फिर विभिन्न थानों में गिरफ्तार करके बंद कर दिया।
संयुक्त किसान मोर्चा और अन्य संगठनों के नेताओं को निशाना
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा से जुड़े वरिष्ठ नेता जैसे जगजीत सिंह डल्लेवाल और बलदेव सिंह सिरसा को उनके घरों में नजरबंद किया गया है। वहीं, सुखजीत सिंह हरदो झंडे को गिरफ्तार कर थाना सदर बटाला में रखा गया है।
किसान मजदूर यूनियन और संघर्ष कमेटी के नेता भी गिरफ्तार
पंजाब किसान मजदूर यूनियन के प्रमुख नेताओं को भी हिरासत में लिया गया। कुलविंदर सिंह पंजोला को पुलिस चौकी पुरखाली (रोपड़), हरदेव सिंह चिट्टी को थाना डोरांगला (गुरदासपुर) में रखा गया है। वहीं, गुरप्रीत सिंह छीना, अंग्रेज सिंह बूटे वाला, शेरा अठवाल और हरविंदर सिंह मसानियां जैसे किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता भी गिरफ्तार कर थाना सेखवां में ले जाए गए हैं।
कई अन्य संगठनों के नेताओं को भी पुलिस ने लिया हिरासत में
भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपुर) समेत अन्य कई संगठनों के नेताओं को भी अलग-अलग थानों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को आगामी प्रदर्शन को रोकने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
MA
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →