Himachal Pradesh: धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम से हिमाचल भाजपा ने किया चुनावी शंखनाद, लगे राधे राधे के नारे
दो साल पहले ही कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर फिल्डिंग लगाने का किया आह्वान
बाबूशाही ब्यूरो
धर्मशाला, 05 दिसंबर 2025 :
हिमाचल भाजपा ने दो साल पहले ही विधानसभा चुनावों के लिए धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम से शंखनाद कर दिया है। गुरुवार को आयोजित जनसभा में सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनावी आह्वान करते हुए 2027 को लक्ष्य बताया। इतना ही नहीं भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं ने हिंदुत्व के एजेंडे पर कांग्रेस को घेरते हुए राधे राधे के नारे लगाए।
मुख्यमंत्री और कांग्रेस हाईकमान को हिंदु विरोधी करार देते हुए भाजपा के भविष्य की सियासी संकेत भी स्पष्ट कर दिए। 2027 के चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय शेष है, लेकिन भाजपा ने चुनावी यात्रा की शुरुआत करते हुए कार्यकर्ताओं को अभी से डट जाने का स्पष्ट आह्वान किया है। भाजपा नेताओं, विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डा. बिंदन और सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कांग्रेस की कमजोरी को उजागर करने पर विशेष ध्यान दिया।
धर्मशाला रैली भाजपा के लिए 2027 के विधानसभा चुनाव की अनाधिकारिक शुरुआत है। इस रैली ने बीजेपी ने संदेश दिया है कि भाजपा धार्मिक ध्रुवीकरण, आक्रामक प्रचार, और कांग्रेस की कथित कमजोरी को उजागर करने की रणनीति पर चलेगी। पार्टी का मुख्य उद्देश्य अगले दो वर्षों में निरंतर कार्यकर्ता जुड़ाव बनाए रखना होगा। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →