Himachal BJP : बिंदल और परमार ने दिखाई ताकत, जोरावर स्टेडियम में रैली में भारी भीड़ जुटाकर विरोधियों को दिखाया आइना
धर्मशाला, 05 दिसंबर 2025 :
धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में आयोजित ऐतिहासिक धरना-प्रदर्शन का श्रेय पूरी तरह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के मजबूत नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता को जाता है। उनके आह्वान पर प्रदेश भर से 20 हजार से अधिक कार्यकर्ता और आम नागरिक धर्मशाला पहुंचे। माना जा रहा है कि यह सुक्खू सरकार के खिलाफ जनता के बढ़ते आक्रोश का साफ प्रमाण है।
भाजपा संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी प्रकार की बाधा न डाली जाती, तो यह संख्या और भी कई गुना अधिक होती। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुलह विधानसभा के विधायक विपिन परमार ने अपनी रणनीतिक काबिलियत से धर्मशाला के जोरावर मैदान में एक ऐतिहासिक रैली करवाई, जो न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक शक्ति प्रदर्शन साबित हुई, बल्कि पार्टी के प्रदेश स्तर पर प्रभाव को भी मजबूती प्रदान कर गई।
रैली प्रभारी का जिम्मा संभाले परमार ने कांगड़ा जिला में भाजपा के शक्ति केंद्र को और अधिक सशक्त किया और प्रदेश नेतृत्व में विपिन परमार की स्थिति और भी मजबूत कर दी।
बीच रास्ते में रोके वाहन, पैदल चलकर बने रैली का हिस्सा
प्रशासन द्वारा जगह-जगह नाकाबंदी कर कई बसों और वाहनों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सभा स्थल तक पहुंचने नहीं दिया गया। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →