Patiala SSP को सुनवाई से पहले छुट्टी पर भेजने के फैसले पर Sunil Jakhar ने किया Tweet, पढ़ें..
Babushahi Bureau
चंडीगढ़, 10 दिसंबर, 2025: पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने पटियाला के एसएसपी (SSP Patiala) को अचानक छुट्टी पर भेजे जाने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) और आम आदमी पार्टी सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं। जाखड़ ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोर्ट की सुनवाई से ठीक पहले एसएसपी को छुट्टी पर भेजकर सरकार ने यह स्वीकार कर लिया है कि उनकी मंशा ठीक नहीं थी।
"सरकार ने मानी अपनी गलती"
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी, एसएसपी पटियाला को कोर्ट में सुनवाई से पहले छुट्टी पर भेजकर आपकी सरकार ने मान लिया है कि चुनाव लूटने के लिए पुलिस के दुरुपयोग की आपकी नीयत थी। लेकिन मुद्दा सिर्फ इतना ही नहीं है। पंजाब की सक्षम पुलिस फोर्स का राजनीतिकरण सबसे बड़ी चिंता की बात है। तरनतारन चुनावों में भी यह सिद्ध हो चुका है। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। भाजपा ऐसा नहीं होने देगी।"
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਜੀ , ਐਸਐਸਪੀ ਪਟਿਆਲਾ ਨੂੰ ਕੋਰਟ ਵਿਚ ਸੁਣਵਾਈ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਛੁੱਟੀ ਤੇ ਭੇਜ ਕੇ ਤੁਹਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਮੰਨ ਲਿਆ ਹੈ ਕਿ ਚੋਣਾਂ ਲੁੱਟਣ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਦੁਰਵਰਤੋਂ ਦੀ ਤੁਹਾਡੀ ਨੀਅਤ ਸੀ। ਪਰ ਮੁੱਦਾ ਸਿਰਫ ਐਨਾਂ ਹੀ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਮਰੱਥ ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਦਾ ਸਿਆਸੀਕਰਨ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੇ ਫਿਕਰ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ। ਤਰਨਤਾਰਨ…
— Sunil Jakhar (@sunilkjakhar) December 10, 2025
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →