हरियाणा के 27 HCS अधिकारियों को मिलेगा IAS में प्रमोशन, UPSC 14 जुलाई को करेगी DPC बैठक
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 7 जुलाई 2025:
हरियाणा प्रशासनिक सेवा (HCS) के 27 अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोशन दिए जाने की संभावना है। इसके लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आगामी 14 जुलाई को दिल्ली में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक बुलाई है।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, वरिष्ठ IAS अधिकारी सुधीर राजपाल और 1995 बैच के IAS विजेंद्र कुमार बतौर सदस्य शामिल रहेंगे। हरियाणा सरकार की ओर से 2002, 2003 और 2004 बैच के योग्य अधिकारियों की सूची केंद्र सरकार को भेजी गई थी, जिन पर UPSC अब विचार कर रहा है।
प्रमोशन की दौड़ में ये 27 अधिकारी शामिल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिन 27 HCS अधिकारियों के नामों पर चर्चा होगी, वे हैं:
1. बीना हुड्डा
2. सुरेंद्र सिंह
3. जगदीप ढांडा
4. डॉ. अरुणा मलिक
5. कमलेश कुमार भादू
6. मुनीष नागपाल
7. कुलदीप सिंह
8. वत्सल वशिष्ठ
9. जगनिवास
10. महावीर प्रसाद
11. महेन्द्र पाल
12. सतपाल शर्मा
13. सुशील कुमार
14. वर्षा खगवाल
15. वीरेंद्र सिंह सहरावत
16. नसीमा सांगवान
17. सतेंद्र दुहन
18. मनिता मलिक
19. सतबीर सिंह
20. अमृता सिवाच
21. योगेश कुमार
22. डॉ. वंदना डिलोदिया
23. डॉ. सुभिता ढाका
24. जयदीप कुमार
25. संवर्तक खंगवाल
26. अनुराग डालिया
27. नवीन कुमार आहूजा
IAS बनने के बाद बढ़ेगी जिम्मेदारी
प्रमोशन के बाद ये अधिकारी केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, नीतियों और प्रशासनिक निर्णयों में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। इससे न सिर्फ प्रशासनिक स्थायित्व बढ़ेगा, बल्कि अधिकारियों के अनुभव का लाभ शासन व्यवस्था को मिलेगा।
हरियाणा सरकार ने IAS कैडर में खाली पड़े पदों को भरने के लिए UPSC को प्रस्ताव भेजा था। यह प्रक्रिया हर साल होती है, जिसमें UPSC संबंधित राज्य सरकार की सिफारिशों पर विचार कर योग्य अधिकारियों का चयन करती है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →