SYL मुद्दे पर कल दिल्ली में अहम बैठक: दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
बाबूशाही ब्यूरो
नई दिल्ली, 8 जुलाई 2025: सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद को लेकर एक बार फिर दिल्ली में हलचल तेज हो गई है। कल यानी मंगलवार को इस गंभीर मुद्दे पर केंद्रीय जल मंत्रालय की अगुवाई में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन में शाम 4 बजे होगी।
इस बैठक में हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री स्वयं शामिल होंगे। उनके साथ दोनों राज्यों के जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय इस बातचीत की मध्यस्थता करेगा।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में नहर निर्माण, जल बंटवारा और लंबित विवादों पर चर्चा की जाएगी। हरियाणा लंबे समय से पंजाब से अपने हिस्से का पानी मांगा रहा है, जबकि पंजाब इसके लिए भूमि देने से इनकार करता रहा है। अब देखना होगा कि क्या इस उच्च स्तरीय बैठक में कोई ठोस समाधान निकलता है या यह भी सिर्फ एक औपचारिक वार्ता बनकर रह जाएगी।
SYL नहर विवाद हरियाणा और पंजाब के बीच दशकों पुराना जल विवाद है। सुप्रीम कोर्ट पहले ही हरियाणा के पक्ष में फैसला दे चुका है, लेकिन अमल अब तक अधर में लटका है। केंद्र सरकार की पहल पर यह बैठक इस दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
स्थिति पर नजर बनाए रखें, क्योंकि कल की यह बैठक दोनों राज्यों के संबंधों और लाखों किसानों के भविष्य को प्रभावित कर सकती है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →