भाजपा जिला पदाधिकारियों के नामों की सूची तैयार, जल्द होगी जारी : मोहन लाल बड़ौली
भाजपा की पंचकूला में महत्वपूर्ण विषयों को लेकर हुई बैठक*
*भाजपा बूथ स्तर तक मनाएगी गुरू पूर्णिमा पर्व : बड़ौली*
*गुरू पूर्णिमा पर्व पर भाजपा नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता गुरूओं का सम्मान कर लेंगे आशीष*
*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला रहे मौजूद*
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 8 जुलाई। भाजपा जिला कार्यकारिणी, संगठन के सशक्तिकरण, गुरू पूर्णिमा पर्व को बूथ स्तर तक मनाने को लेकर भाजपा की मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘‘पंचकमल’’ में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मौजूद रहे। आज की इस बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों नामों की सूची तैयार की गई। संगठन द्वारा चलाए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और सभी 27 संगठनात्मक जिलों के भाजपा जिला अध्यक्षों से विचार विमर्श के बाद जिला पदाधिकारियों की सूची तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि सभी जिला पदाधिकारियों के नामों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।
श्री बड़ौली ने कहा कि गुरू पूर्णिमा को भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मनाएंगे। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई गुरू पूर्णिमा के दिन भारतीय जनता पार्टी धार्मिक, सामाजिक, खेल व शिक्षा जगत से जुड़े गुरूओं का सम्मान करेगी। श्री बड़ौली ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के पुण्य पर्व पर साधु संतों के आशीर्वाद एवं सम्मान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। गुरूओं का आशीर्वाद प्राप्त करने का यह संगठनात्मक कार्यक्रम बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। इस दिन पार्टी के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता गुरूओं का सम्मान करेंगे और आशीष लेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे 10 जुलाई को बूथ पर कार्यक्रमों का आयोजन कर गुरूजनों का सम्मान करें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की ताकत है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम व जनता के आशीर्वाद से केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि हमें अभी और तेज गति से काम करना है। श्री बड़ौली ने कहा कि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को हमें जनता तक पहुंचाना है और लोगों के दिलों को भी जीतना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिना थके और बिना रूके हरियाणा के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार हर रोज जनहित को ध्यान में रखकर हर वर्ग को लाभान्वित करने वाली योजनाएं बना रही है और इन योजनाओं का लाभ भी पात्र लोगों को मिल रहा है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →