Putin के भारत दौरे पर China का आया बड़ा बयान! कह दी 'यह' बात
Babushahi Bureau
बीजिंग/नई दिल्ली, 9 दिसंबर, 2025 : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हालिया भारत यात्रा पर पड़ोसी देश चीन (China) ने अपनी पहली और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। बता दे कि चीन ने भारत, रूस और खुद को 'ग्लोबल साउथ' का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए एक बड़ा कूटनीतिक संदेश दिया है।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि ये तीनों देश उभरती हुई बाजार अर्थव्यवस्थाएं हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन तीनों देशों के बीच अच्छे त्रिपक्षीय संबंध न केवल उनके अपने हित में हैं, बल्कि यह क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होंगे।
"भारत के साथ मजबूत रिश्तों को तैयार"
2020 के पूर्वी लद्दाख गतिरोध के बाद सामान्य हो रहे भारत-चीन संबंधों पर प्रवक्ता ने चीन का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि वे चीन भारत के साथ निरंतर और स्थिर संबंधों को बढ़ावा देना चाहते है। बीजिंग भारत के साथ मिलकर इन रिश्तों को रणनीतिक ऊंचाई पर ले जाने के लिए तैयार है, ताकि एशिया और उससे आगे भी शांति व समृद्धि में योगदान दिया जा सके और दोनों देशों के लोगों को इसका वास्तविक लाभ मिले।
व्यापार लक्ष्य और समझौते
बता दें कि राष्ट्रपति पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए थे, जो 2021 के बाद उनका पहला दौरा था। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
दोनों पक्षों ने साल 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब अमेरिकी डॉलर (100 Billion USD) तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।