Breaking News: वडोदरा में महिसागर नदी पर बना पुल ढहा, कई वाहन नदी में गिरे, देखें वीडियो
वडोदरा, 09 जुलाई, 2025ः गुजरात के वडोदरा जिले से आणंद को जोड़ने वाला नदी के उपर बने पुल के गिरने की खबर आई है। इस हादसे में ब्रिज से गुजर रहे दो ट्रक, एक बोलेरो समेत 4 वाहन नदी में गिर गए। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, 3 लोगों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बचा लिया।
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> | Vadodara, Gujarat | The Gambhira bridge on the Mahisagar river, connecting Vadodara and Anand, collapses in Padra; local administration present at the spot. <a href="https://t.co/7JlI2PQJJk">pic.twitter.com/7JlI2PQJJk</a></p>— ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1942793944515108898?ref_src=twsrc%5Etfw">July 9, 2025</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
ब्रिज के टूटने से दक्षिण गुजरात के पर्यटन और परिवहन व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ेगा। यह पुल भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड को सौराष्ट्र से जोड़ता था। अब ब्रिज टूटने के बाद दक्षिण गुजरात के लोगों को सौराष्ट्र पहुंचने में ज्यादा समय लगेगा और उन्हें लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। इसके चलते टोल प्लाजा पर भी लंबी कतारें लगने की संभावना है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →