अयोध्या में आज धूमधाम से मनाई जाएगी सीता नवमी, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
महक अरोड़ा
रामनगरी अयोध्या आज एक बार फिर भक्ति और आस्था के रंग में रंगने जा रही है। वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आज यहां सीता नवमी का पर्व पूरे श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाएगा। मान्यता है कि इसी दिन पुष्य नक्षत्र में माता सीता का जन्म हुआ था। अयोध्या में मंदिरों को सजाया गया है और विशेष पूजा-अर्चना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
क्या है सीता नवमी की पूजा विधि
1. सुबह स्नान कर घर और पूजा स्थान की शुद्धता करें, गंगाजल छिड़कें।
2. पूजा स्थल पर श्रीराम और माता सीता की मूर्ति स्थापित करें।
3. मूर्तियों के सामने कलश रखें और व्रत का संकल्प लें।
4. फल, फूल और प्रसाद अर्पित कर विधिपूर्वक पूजा करें।
5. ‘श्री सीतायै नमः’ और ‘श्री सीता रामाय नमः’ जैसे मंत्रों का जाप करें।
6. अगले दिन मंडप का विधिवत विसर्जन करें।
पढ़ें आज का पूजा मंत्र
ॐ सीतायै नमः।
ॐ श्री सीतायै नमः।
श्री सीता-रामाय नमः।
ॐ जनकनंदिन्यै विद्महे भूमिजायै धीमहि तन्नो सीता प्रचोदयात्।
MA
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →